मोदी सरकार में मंत्री बनेंगे पूर्व मुख्यमंत्री रावत !
जनमंच टुडे/देहरादून।
केन्द्र में मोदी सरकार के कैबिनेट का जल्द विस्तार होने जा रहा है। एक दो दिन में मन्त्रिमण्डल का विस्तार होने की संभावना है। उत्तराखण्ड से हाल ही में संवैधानिक संकट के चलते मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले पौड़ी गढ़वाल लोस सीट के सांसद तीरथ सिंह रावत के मोदी सरकार में मंत्री बनने की प्रबल संभावना है। साथ ही राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी और नैनीताल लोस सीट के सांसद अजय भट्ट भी मंत्री बनने के कतार में बताए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री का केंद्र में मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से ही यह तय माना जा रहा था कि तीरथ सिंह रावत को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
