हरक, महाराज, धन सिंह व यशपाल आर्य का कद बढ़ा
जनमंच टुडे/देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। सतपाल महाराज, हरक सिंह, यशपाल आर्य और धन सिंह रावत को मलाईदार भारी भरकम विभाग दिए गए है। सतपाल महाराज को लोकनिर्माण विभाग जैसा महत्वपूर्ण विभाग दिया गया है। डाक्टर हरक सिंह रावत को ऊर्जा मंत्रालय दिया गया है, जबकि यशपाल आर्य को आबकारी विभाग दिया गया है। वहीं धनसिंह रावत को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय देकर उनका कद बढ़ाया गया है। अन्य मंत्रियों के विभाग जस का तस है। यह महत्वपूर्ण विभाग पहले के मुख्यमंत्रियों ने अपने पास रखे हुए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास अब सूचना गृह, राजस्व, तकनीकी शिक्षा, वित्त ही ऐसे महकमे रह गए हैं।



