शराब की दुकान में मिली खामियां, भड़के एसडीएम

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

जनपद के तहसील पौड़ी में सबदरखाल स्थित विदेशी मदिरा दुकान का  उपजिलाधिकारी पौड़ी एसएस राणा ने औचक निरीक्षण किया। दुकान में पाए गए खामियां पर जिला आबकारी अधिकारी को संबंधित विदेशी मदिरा का दुकानदार के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण में पाए गए खामियों की जानकारी देते हुए कहा कि दुकान पर प्रिंट मशीन उपलब्ध नहीं पाए गए, पूछने पर सेल्समैन द्वारा बताया गया कि मशीन खराब है, इसके अलावा दुकान पर मौजूद सेल्समैन की सूची भी उपलब्ध नहीं पाई गई जोकि गंभीर अनियमितता है। कहा कि विदेशी मदिरा दुकान विनोद नेगी लाइसेंसी के नाम पर इस वर्ष के लिए आवंटित है। दुकान में पाई गई अनियमितता पर जिला आबकारी अधिकारी पौड़ी को तत्काल संबंधित के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *