एकजुट होकर कार्य करें कार्यकर्ता : नेगी
जनमंच टुडे/ देहरादून।
बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष विकास नेगी की अध्यक्षता में सोशल मीडिया राजपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में विकास नेगी ने कहा कि सरकार प्रतिदिन पेट्रोल डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ा रही है, जिससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। नेगी ने कहा कि कोरोना के चलते कई लोगों का कारोबार ठप हो गया है, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आपसी मनमुटाव भुलाकर एक जुट होकर कार्य करने की अपील की। वार्ड पार्षद निखिल कुमार ने कहा कि बढ़ती महंगाई से हरकोई परेशान है, रसोई गैस, खाने, पीने के दाम आसमान छू रहे हैं। बैठक में सूरज भट्ट उमेश भट्ट अभिषेक भूटानी आशीष भूटानी साहिल खान सचिन मेहता मोहित थापा आदि थे।
