बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान से आई व्यापक जागरूकता : मुख्यमंत्री

जनमंच टुडे/ देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया और मंत्री रेखा आर्य के साथ चयनित लाभार्थी माताओं, नवजात शिशुओं को महालक्ष्मी किट वितरित किये।
इस मौके पर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी जनपदों के कुल 16,929 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढाओ’ अभियान से व्यापक जनजागरूकता आई है। इससे लिंगानुपात में सुधार हुआ है। नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना बेटियों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण योजना है। हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना शुरु की है। योजना के तहत प्रसवोपरांत महिला को पहली दो बालिकाओं के जन्म पर एक-एक किट और जुड़वा बालिकाओं के जन्म पर महिला को एक और बच्चियों के लिए पृथक-पृथक दो किट दी जाएंगी। योजना का लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकरण अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ माता-शिशु रक्षा कार्ड की प्रति, संस्थागत प्रसव प्रमाण पत्र, यदि घर में प्रसव हुआ तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर या चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति संलग्न करनी होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *