अब हिंदी में भी होगी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

जनमंच टुडे/ देहरादून।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी हिंदी मीडिय वाली छात्रों के लिए सौगात लेकर आई है, जो बच्चे अंग्रेजी में कमज़ोर होने की वजह से इंजीनियरिंग की पढ़ाई से अपनी हाथ पीछे खींच लेते थे, अब वह भी अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके इंजीनियर बन सकते हैं।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अब हिन्दी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई होगी। केन्द्र सरकार ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को देश के उन चुनिंदा 14 संस्थानों में शामिल किया है, जहां क्षेत्रीय भाषा में भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कराई जाएगी। यह ग्राफिक एरा के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
हिन्दी में बीटेक कराने के निर्णय से हिंदीभाषी युवाओं के लिए इंजीनियरिंग करके भविष्य में इंजीनियर बनने की एक राह खुल गई है। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट करके एआईसीटीई के फैसले की सराहना की है और इसे नई शिक्षा नीति से जुडी कदम बताया। एआईसीटीई ने हिंदी के साथ ही मराठी, तमिल, तेलगु, कन्नड, गुजराती, मलयालम, बंगाली, असमी, पंजाबी, उडिया जैसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू कराने के लिए कदम उठाया है। शुरुआती दौर में एआईसीटीई ने आठ राज्यों के 14 संस्थानों को क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियरिंग की शिक्षा शुरू करने की अनुमति दी है। उत्तराखंड राज्य से केवल ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को इसके लिए चुना गया है। देश भर में ग्राफिक एरा को सबसे ज्यादा 180 सीटों पर हिन्दी में इंजीनियरिगं की पढ़ाई की शुरूआत करने के लिए अधिकृत किया गया है। अब ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में  अंग्रेजी के साथ ही कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स अब साठ-साठ सीटों के साथ हिंदी में भी चलाये जाएंगे।
ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष प्रोफेसर डा. कमल घनशाला ने एआईसीटीई की पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कि इससे हिंदी माध्यम से शिक्षा पाने वाले छात्रों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी, कम्प्यूटर साईंस इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र खुल गए हैं।  डा. घनशाला ने बताया कि इसी सत्र से हिन्दी माध्यम से भी इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *