सतपुली पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया

जनमंच टुडे/सतपुली।

थाना सतपुली के पुलिस कर्मियों ने नगर के विकास मोहल्ला व मल्ली सतपुली गांव में घर, घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया गया।

पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी राज्यों और अन्य जनपदों के व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। साथ ही मकान मालिकों को सत्यापन फार्म भी दिए गए। थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने कहा की सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड पुलिस एक्ट में मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर और किरायेदार का सत्यापन करना अनिवार्य हैं।

साथ ही उन्होंने बताया की आज चलाये गए अभियान के तहत आगामी पांच दिवस में मकान मालिक को अपने किरायेदार के सत्यापन फार्म को भरकर थाने में जमा कर देना होगा, जिससे पुलिस के पास उनका विवरण उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया की यदि कोई मकान मालिक ऐसे लोगों का सत्यापन नही कराते हैं तो उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान में  तेज सिंह कुलदीप अर्जुन और वीर बहादुर शामिल रहे।

वही दूसरी ओर

थाने में ग्राम चौकीदारों की बैठक ली गई। इस दौरान  ग्राम चौकीदारों को 1090/डायल 112 /साइबर अपराध/बाल अपराधों से सम्बंधित पम्पलेट दिया  गया। उन्हें हिदायत दी गयी कि सभी उक्त पम्प्लेट को अपने,अपने गांव में सोशल मीडिया/व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जनप्रसारित करेंगे, पंपलेट को गांव के सार्वजनिक स्थान पर चस्पा करेंगे। जिस से अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सके। इस दौरान  ग्राम चौकीदारों को अपने,अपने गांव में कोविड गाइडलाइन व कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए  बचाव के लिए जन जागरूक करने को कहा ।

  • सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *