कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह बढ़ा
जनमंच टुडे/ देहरादून।
शासन ने राज्य में कोरोना कर्फ्यू को एक सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ वाटर पार्क और मल्टीप्लेक्स खोलने को अनुमति दी गयी है। वही प्रदेश में दुकान खोलने का समय भी बढ़ा दिया है।अब सभी दुकानें सुबह 8 बजे से रात नौ बजे तक खुलेंगे। राज्य के लोग राज्य के भीतर किसी भी तरह की कोरोना रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी। हवाई मार्ग से आने वाले ऐसे लोगों के लिए कोरोना रिपोर्ट की जरूरत नहीं होगी, जिनको वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। सुबोध उनियाल का कहना है कि राज्य के भीतर भी नेगेटिव रिपोर्ट की आवश्यकता को खत्म कर दिया गया है। यानी मैदान से पहाड़ जाने पर कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की जो अनिवार्यता थी, उसे अब समाप्त कर दिया गया है। राज्य के भीतर कोई कहीं भी जा सकता है। हवाई सेवा कर प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद किसी तरह की रोक टोक नहीं रहेगी।
