सड़कों के गड्डों पर पूर्व विधायक ने रोपा धान

जनमंच टुडे/रामनगर।

विधानसभा क्षेत्र की बदहाल सड़कों को अविलंब बनाने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रणजीत रावत ने  कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन कर सड़कों में बने गड्डों में धान रोपाई की।  तयशुदा कार्यक्रम के तहत रणजीत सिंह रावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम ललितपुर, कामदेबपुर, बैरिया, करायलपुरी, कांधला एवं ग्राम थारी से हल्दुआ मुख्य चौराहे तक क्षतिग्रस्त मार्ग को तुरंत दुरुस्त करने को लेकर धरना प्रदर्शन किया और क्षतिग्रस्त मार्गों मे धान रोपाई कर राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान पूर्व विधायक रणजीत रावत ने कहा कि पहले सड़क में गड्ढे होते थे पर अब भाजपा की सरकार में गड्ढों में सड़के हो गई है। उन्होंने कहा कि रामनगर में नेशनल हाईवे के अलावा किसी भी रोड पर चले जाइए । उन सभी का यही हाल हैं। इससे पूर्व कांग्रेस ने तेलीपुरा-चिलकिया एवं हाथीडंगर- मालधन क्षतिग्रस्त मार्ग को सही किये जाने को लेकर भी प्रदर्शन किया था, लेकिन वह सड़क भी आज तक ठीक नहीं हुई है, जो सड़कें कांग्रेस कार्यकाल में हॉटमिक्स हुआ करती थी वह भाजपा की डबल इंजन सरकार में गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं।  खस्ताहाल सड़कों के कारण आए दिन एक्सीडेंट हो रहे हैं। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ता इस कुंभकरण की नींद में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए जनता के साथ सड़क पर बैठकर सड़क बनाने की मांग उठा रहे हैं। इस दौरान किशन सेठ, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलविंदर सिंह बंटी, मनजीत सिंह, हेरी रंधावा, सुरजीत सिंह, मन्नू घुब्बन, भूखन सिंह, बलबीर सिंह, प्रेम प्रधान, संजय सिंह, बिट्टू राणा, संदीप, संजय कुमार, नरेश कालिया, ओम प्रकाश, डीसी हर्बोला, हरदीप सिंह दिप्पा, उमाशंकर गुप्ता, लीलाधर जोशी, अनिल अग्रवाल खुलासा, कुबेर कडाकोटि, देवेंद्र चंदोला, महेंद्र आर्य, अतुल अग्रवाल, दीपक मसीह, राजू आर्या, मोहम्मद इकबाल, मुकेश खेरिया, रवि ठाकुर आदि मौजूद रहे।

  • रामनगर से वरिष्ठ पत्रकार, सलीम मलिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *