एकजुट होकर पार्टी को मजबूत कर कार्यकर्ता : नेगी
जनमंच टुडे/ हरिद्वार/ देहरादून/
उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा हरिद्वार में आयोजित युवा क्रांतिबुनियादीप्रशिक्षण शिविर में कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लियेस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस मौके पर देहरादून के युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कांग्रेस पार्टी के 140 साल के इतिहास के कार्य को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीतारामलांबा निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं आवर युवाओं को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नेगी ने कहा कि हर कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी आजादी से पहली की पार्टी है,और कई लोगों ने इसे खून पसीने से सींच कर यहां तक पहुँचाया है।उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने इस पार्टी को खड़ा करने के लिए अपनी जान की आहुतियां दी है, जिसे पार्टी व कार्यकर्ता कभी नहीं भुला सकते। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार पर जिन्होंने अपनों को खोते हुए भी अपने कदम कभी पीछे नहीं खिंचे और और जरूरतमंद , बेसहारा , गरीब , मनरेगा, आरटीई, व बेसहारों के लिए कई योजनाएं बनाई और धरातल पर उतारा जिसका लाभ आज जनता उठा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आहवान किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया राष्ट्रीय सचिव वैभव वालिया , सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विजय रतूड़ी मोंटी, पार्षद निखिल कुमार , जहांगीर खान , संदीप चमोली , राहुल प्रताप लकी , मोहित मेहता व अन्य साथी मौजूद रहे।
