गुलदार के हमले में महिला की मौत

जनमंच टुडे/ नई टिहरी।

जनपद टिहरी गढ़वाल के हिंडोला खाल ब्लॉक के दुरोगी गांव में खेतों में काम कर रही एक 55 वर्षीय महिला की गुलदार के हमला कर दिया। महिला का शव खाई से बरामद किया गया। गुलदार के क्षेत्र में लगातार धमक से लोगों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ ही गस्त बढा दी है। व ग्रामीणों को जल्द ही गुलदार को पकड़ने का भरोसा दिया है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द गुलदार से निजात दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को  हिंडोला खाल ब्लॉक के दुरोगी गांव की  गुन्द्री देवी (50) पत्नी मदन लाल मंगलवार सुबह खेतों में काम करने गई थी। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे खाई में गिरा दिया। महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुँची वनविभाग की टीम व ग्रामीणों ने महिला के शव को खाई से निकाला। गौरतलब है कि सोमवार को नई टिहरी के छाम के सिरवा गांव मे गुलदार आंगन में बर्तन धो रही विधवा शकुंतला देवी(45) पर हमला कर उसे उठा ले गया। वह गांव से दूर अकेले घर में दिव्यांग बेटे के साथ थी। शकुंतला पर गुलदार के हमले की खबर ग्रामीणों को देर से मिल पाई थी। ग्रामीण जब शोर मचाते हुए उसे खोजा तो उन्हें  दूर झाड़ियो में गुलदार महिला को दबोचे दिखा। इससे पहले ग्रामीण उस तक पहुंचते गुलदार तेजी से महिला को घसीटते घनी झाड़ियो के बीच ओझल हो गया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *