नीती तक डबल लेन होगी सड़क

जनमंच टुडे/ गोपेश्वर।

चमोली जिले से जुड़े देश के अंतिम गांव नीती तक की कठिन डगर अब आसान होने जा रही है। जल्द ही वाहन चालक आसानी से  वहां तक का सफर आसानी से तय कर सकेंगे। नीती घाटी में पर्यटन व धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही भारत-चीन सीम से सटे गांवों  से हो रहे पलायन रोकने में यह सडक मील का पत्थर साबित होगी। 140 करोड़ की धनराशि बनने वाली डबल लेन सड़क से लोग सुगमता से यात्रा कर सकेंगे। नीती तक सड़क डबल लेन बनने व बेहतर यातायात सुविधा मिलने से  पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा जिससे स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होगी। नीती घाटी में कुरकुटी से गमशाली-नीती तक 18 किमी  का चौड़ीकरण का कार्य बीआरओ ने शुरू कर दिया है। इसमे सात बडे मोटर पुलों का भी निर्माण किया जाएगा।  और आने वाले वर्षो मे तपोवन-भविष्य बदरी के साथ ही नीती घाटी मे भी पर्यटको व तीर्थयात्रियों के आने का सिलसिला शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *