डूंगरी पंत-छातीखाल-खेड़ाखाल सड़क निर्माण की होगी जांच

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटक आवास गृह तिलवाड़ा में जिला स्तरीय अधिकारियों की एक बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि अधिकारी मन लगाकर समयबद्ध कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री महाराज ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए डूंगरी पंत-छातीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग की जांच के साथ-साथ दो महा के भीतर सभी सड़कों के एस्टीमेट बनाकर शासनादेश करवाने के भी निर्देश दिए।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न, बैठक में उपस्थित प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने पार्टी की रीतिनीति और सरकार की उपलब्धियों के जरिये कार्यकर्ताओं में जोश भरा।  बैठक में पार्टी की परफॉर्मेंस और जनता के बीच बढ़ रही लोकप्रियता का लिया फीडबेक,दो सत्रों में पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव सहित भावी योजनाओ के क्रियान्वयन पर की गई चर्चा ।
जिले के प्रभारी अनिल शाही ने जिला कार्यकारिणी व मण्डलों का कार्य विर्त लेते हुए पार्टी की गतिविधियों एवं भावी नियोजित कार्ययोजना से अवगत कराया । उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वन किया कि मण्डल कार्यसमिति से लेकर बूथ स्तर तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुचायेंगे,पन्ना प्रमुख, शक्ति केंद्र के सयोजकों को भी जिम्मेदारी दी जानी है। पार्टी संगठन को मजबूत करना है।

  • लक्ष्मण सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *