कुल्हाड़ी से हमला कर की पत्नी की हत्या

Oplus_131072

हल्द्वानी। नेपाल सीमा से सटे द्वालीसेरा गांव में हुई इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट थाने के अंतर्गत नेपाल सीमा के पास द्वालीसेरा गांव पड़ता है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात गांव में एक शादी समारोह था। गांव के ही भुवन प्रसाद (50) और उसकी पत्नी गीता देवी (38) भी इस कार्यक्रम में शामिल थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ, जिस पर तैश में आकर भुवन ने कुल्हाड़ी से हमला कर गीता देवी की हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपित की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *