गुस्साई भीड़ ने थाने को घेरा

जनमंच/ कोटद्वार।

कालागढ़ में युवक की मौत से गुसाई भीड़ ने युवक के शव के साथ प्रदर्शन किया।  आक्रोशित लोगों व परिजनों का  आरोप है कि पुलिस ने युवक की हिरासत में बेरहमी से पिटाई की जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। रात में उपचार के लिए बिजनौर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कालागढ़ में मित्र पुलिस पर  हिरासत में लिए युवक की  बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। पुलिस पिटाई से ग्रामीण की हालत बिगड़ गई । परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते मे मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित परिजन शुक्रवार सुबह शव को लेकर थाने पहुच गए और जमकर हंगामा किया। सूचना पर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुच गए। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस के हाथपांव फूल गए।  गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झरना रेंज की एक चौकी से राइफल गायब हो गई थी। वन विभाग ने राइफल गुम होने की सूचना कालागढ़ पुलिस को दी थी। पुलिस ने इस मामले में वन विभाग के एक पूर्व फायर वाचर को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था व  वन विभाग ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले को लेकर आरोपित की जमकर पिटाई की। पिटाई के कारण गुरुवार रात को फायर वाचर सोनू कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई। सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीणों व किसान यूनियन ने कालागढ़ थाने पहुंचकर मृतक के शव के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाए कि सोनू कुमार को पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने बेवहज प्रताड़ित किया। लोगों ने आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के साथ ही युवक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *