वाडिया इंस्टीट्यूट में विभिन्न पदों पर हो रही भर्तियां

जनमंच टुडे/ देहरादून।

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारियों में जुटे हुए हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो देहरादून का वाडिया इंस्टिट्यूट आपको परीक्षा में शामिल होकर सरकारी नौकरी में जाने का सुनहरा मौका दे रही है। अगर आप भी परीक्षा में शामिल होकर अपने सपनों को उड़ान देना चाहते हैं तो देर किस बात की। आप भी जल्द से जल्द आवेदन कर अपने सपनों को साकार कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट आफ हिमालयन जियोलॉजी सुनहरा मौका लेकर आया है। इंस्टीट्यूट ने 34 पदों पर योग युवाओं से आवेदन मांगे हैं। 16 अगस्त तक www.wihg.in  पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • कुल पदों की संख्या : 34

 वैज्ञानिक ग्रुप सी के : 2 पद

वैज्ञानिक ग्रुप बी : 9 पद

प्रशासनिक अधिकारी : 1 पद

टेक्निकल असिस्टेंट  : 3 पद

अपर डिविजन क्लर्क : 4 पद

ड्राफ्ट्समैन : 2 पद

लोअर डिविजन क्लर्क: 3 पद

ड्राइवर (चालक)  : 3 पद

फील्ड कम लैब अटेंडेंट : 5 पद

फील्ड अटेंडेंट : 2

आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त रखी गई है। इच्छुक  आवेदक  शैक्षिक योग्यता, उम्र आवेदन शुल्क, वेतनमान आदि की जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट-www.wihg.in पर लॉगइन कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *