टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेगा एकेश्वर महादेव मंदिर
जनमंच टुडे/सतपुली।
पर्यटन ,लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने विकासखण्ड एकेश्वर में कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल को पर्यटन की दृष्टि से टूरिस्ट हब बनाने के लिए एकेश्वर महादेव, कालिंग देवी, ज्वालपा देवी को टूरिस्ट सर्किट में रखा है जिससे कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा ।इससे स्थानीय लोगों के रोजगार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सतपुली, एकेश्वर सहित अन्य जगहों में टीआरएस बनाये जा रहे है जहां पर्यटकों के रुकने के लिए उचित व्यवस्था की जायेगी । इस दौरान उन्होंने एकेश्वर के पाटीसैंण में दो मोटर मार्ग खुलेऊ, पीपली कुमराड़ी सालकोट मोटर मार्ग पाटीसैंण तछवाड और डामरीकरण का शिलान्यास किया । उसके बाद पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने अन आवासीय भवन का शिलान्यास किया। एकेश्वर विकासखंड के अंतर्गत स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों को बैठने के लिए विधायक निधि से क्रय किए गए फर्नीचर वितरित किया और गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित किये । उसके बाद सरस्वती शिशु मंदिर नौगांवखाल में विधायक निधि से निर्मित हॉल का लोकार्पण किया।
