माध्यमिक शिक्षा में 303 शिक्षकों को मिला प्रमोशन
जनमंच टुडे/ देहरादून।
शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा में शिक्षकों को बम्पर 303 प्रमोशन दे दिया है। निदेशालय माध्यमिक शिक्षा ने पदोन्नति शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। सूची जारी होने से लम्बे समय से प्रमोशन की बाटजोह रहे शिक्षकों की मनोकामना पूरी हो गई है। निदेशालय ने सूची जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में प्रचलित उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन सेवा नियमावली 1993 के अनुसार विभागीय चयन समिति ने प्रवक्ता संवर्ग एवं एलटी संवर्ग के303 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर मौलिक पदोन्नति दी है।

