फर्जीवाड़े में गई नेता जी की कुर्सी
जनमंच टुडे/ रुद्रपुर।
फर्जी व कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर चुनाव लड़कर कुर्सी पर काबिज हामिद अली की कुर्सी आखिरकार छिन गई है। केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली की ओर से बच्चे के फर्जी दस्तावेज बनाकर चुनाव लड़ने पर अपर जिला न्यायाधीश ने हामिद को अयोग्य घोषित कर दिया है और उनका निर्वाचन रद्द कर दिया है। अदालत ने सीट को रिक्त घोषित कर दिया हैं।
कोर्ट ने डीएम से इस मामले में अग्रिम फैसला जल्द लेने के आदेश दिए हैं। 2018 में हुए पंचायत चुनाव के कैलाश खेड़ा के 4 प्रत्याशियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। हामिद के चुनाव जीतने के बाद विपक्ष ने उन पर वास्तविक तथ्य छिपाने का आरोप लगाते हुए दिसंबर 2018 में चुनौती दी थी।
