गीताराम जायसवाल प्रदेश कांग्रेस के सचिव बने
जनमंच टुडे/ देहरादून।
अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद उत्तराखंड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गीताराम जायसवाल को उत्तराखंड प्रदेश काँग्रेस कमेटी का प्रदेश सचिव बनाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। जायसवाल ने पार्टी द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर पार्टी हाईकमान का आभार जताया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति मेरी निष्ठा मेहनत एवं सामाजिक कार्यों को देखते मुझे जो जिम्मेदारी मिली मैं उस जिम्मेदारी का निर्वहन लगन से करूंगा। जायसवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के मिडिया प्रभारी राजीव महर्षि के साथ ही कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा व पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। जायसवाल के कांग्रेस महासचिव बनने परअनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश महासचिव संजय कुमार, उपाध्याय मकान लाल बेसरियाल, टिहरी जिला अध्यक्ष कवीन्द्र आंनद, कृष्णा चौहान, जोशना रावत निम्मि सिंह, बिजेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, लेखराज, दिनेश कुमार, संगीता सैनी, विवेक कुमार पेंगोवल ,अमित धीमान, डॉ अरविंद , गुड्डी, पूनम देवी, आदि ने खुशी जताई है।
