आउटसोर्स वालों को नौकरी से हटाने का फरमान

 जनमंच टुडे/ 
आख़िरकार  देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की हड़ताल पर शहरी विकास निदेशालय ने सख्त रुख अपना लिया है आवर उनपर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।शहरी विकास निदेशक विनोद कुमार सुमन ने  प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों को एक निर्देश आदेश जारी किया है। जारी निर्देश में  काम पर न लौटने वाले कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक आउटसोर्स से तैनात कर्मचारियों की सेवा संबंधित एजेंसी के माध्यम से समाप्त करने के निर्देश दिया है, ताकि उनकी जगह नए सफाई कर्मचारियों को काम पर रखा जा सके। निर्देश में साफ कहा गया है कि जो भी कर्मचारी वैकल्पिक इंतजाम में दखल देने की कोशिश करता है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए।
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के साथ उनकी मांगों पर तीन बार वार्ता की जा चुकी है। सभी न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई चल रही है। इसके बावजूद  कर्मचारियों ने अपना हड़ताल-कार्यबहिष्कार को समाप्त न करना अनुचित है। काम पर न लौटने वाले नियमित, संविदा, मोहल्ला स्वच्छता समिति, आउटसोर्स कर्मचारियों पर ‘नो वर्क नो पे’ का नियम लागू करना जरूरी हो गया है। इसलिए नियमित व निकाय की व्यवस्था पर कार्यरत कर्मचारियों का वेतन जारी न किया जाए। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *