वाहन दुर्घटना में एक की मौत

पिथौरागढ़। जिले के झूलाघाट क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक जीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना में जीप में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबिक चालक सहित तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक भडरखेल निवासी लक्की भंडारी(22) पुत्र चंचल भंडारी हाल निवासी वड्डा, बसौड़ निवासी मोहन सिंह भाटिया(41) पुत्र रमेश सिंह, मूनाकोट निवासी पवन चंद(22) पुत्र मोहन चंद बोरागांव में अपनी पहचान के युवक की मेंहदी कार्यक्रम में शामिल होने गए। देर रात मेंहदी में शामिल होकर तीनों मनानीगाड़ निवासी जगदीश सिंह पुत्र चंचल सिंह की जीप संख्या यूके 05/5382 से वापस लौटे। इसी बीच बोरागांव-बसौड़ सड़क पर प्राथमिक स्कूल के पास जीप अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घटना में लक्की भंडारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल जगदीश सिंह, मोहन सिंह, और पवन चंद को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया । चिकित्सकों के मुताबिक, तीनों की हाल गंभीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *