मुख्यमंत्री ने की पुलिसकर्मियों से अपील

जनमंच टुडे/ देहरादून।

पुलिस कर्मियों के परिजनों के प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पुलिसकर्मियों से संयम बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी हमारे भाई हैं और उनकी सरकार पुलिसकर्मियों के साथ है। उन्होंने कहा कि उन्हें हमारी कोशिशों को देखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहली कैबिनेट के दौरान मंत्रिमंडल की उपसमिति बनाने का फैसला लिया था। मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठकें हो चुकी हैं और वह जल्द ही अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप देगी, जिसके बाद जल्द से जल्द  पुलिसकर्मियों के हित के लिए रास्ता ढूंढ़ लिया जाएगा। तब तक पुलिसकर्मियों को संयम बरतना चाहिए। धरना-प्रदर्शन से पहले डीजीपी ने भी पुलिस कर्मियों के परिजनों से अपील की थी, लेकिन इसका भी परिजनों पर असर नहीं दिखा। इस प्रदर्शन को समर्थन में तमाम राजनीतिक दलों, संगठनों का भी समर्थन मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *