पयर्टन मंत्री के क्षेत्र में एक भी पर्यटन योजना धरातल पर नहीं उतरी
जनमंच टुडे/ सतपुली।
सोमवार को विकास खण्ड पोखडा के कांग्रेसियों ने पर्यटन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में क्षेत्र में व्यप्त समस्याओं को जल्द हल करने की मांग के। कांग्रेसियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नही किया गया तो वह सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्षेत्र के लिए 6 बड़ी योजनाओं की घोषणा की थी, सरकार के बदलते ही विधायक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे यह अभी तक लम्बित है और वर्तमान विधायक इन विकास योजनाओं को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वर्तमान विधायक राज्य के पर्यटन मंत्री हैं, उसके वावजूद क्षेत्र में कोई भी पर्यटन योजनाएं धरातल पर नही उतारी गई। पूर्व में मां रस्ल्वांण दीबा मन्दिर तक रोपवे एवं सौन्दर्यीकरण की योजना बनाई गई थी , लेकिन 4.5 साल में अभी तक इस योजना में सतपाल महाराज ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। हरीश रावत द्वारा की गई घोषणाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। विधायक ने पूर्व में घोषित योजनाओं में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। ज्ञापन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुणोदय बिष्ट, महामंत्री बिजेन्द्र दर्शन रावत न्याय पंचायत अध्यक्ष गडोली से चयन सिंह, ग्राम प्रधान धैडगांव मनोज नौटियाल, युवा जिला महासचिव अभय निर्मल आदि के हस्ताक्षर हैं।
- सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा ।
