डॉ महेश कुड़ियाल समेत कई प्रतिष्ठित लोग उक्रांद में शामिल

जनमंच टुडे/ देहरादून । 
नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) एक बार फिर से अपने कुनबे को मजबूत करने में जुट गया है। मंगलवार को भी यूकेडी का दामन थामा। इनमें पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. बीसी पाठक, जानेमाने न्यूरो सर्जन डा. महेश कुडिय़ाल, वरिष्ठ आर्थ सर्जन डा. विमल नौटियाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. वीके ओली, डा. माधव मैठाणी, रिटायर मेजर महावीर सिंह रावत व एडवोकेट एसएन बिष्ट शामिल रहे। उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में दल के नव नियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, डा. नारायण सिंह जंतवाल, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर कापड़ी, हरीश पाठक आदि ने इन डाक्टरों का दल में स्वागत किया और कहा कि आगामी 2022 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में यूकेडी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। राज्य के विकास के मॉडल को लेकर जनता के बीच जाया जाएगा। कहा कि राज्य गठन के पिछले दो दशक में राज्यवासियों की अवधारणा के अनुरूप प्रदेश का विकास नहीं हुआ है। भाजपा व कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दलों ने राज्य के संसाधनों की खुली लूट की है। इन पार्टियों द्वारा अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए जनता को गुमराह किया जाता रहा। बार-बार मुख्यमंत्री बदलना इनकी सियासी परंपरा रही है। इससे प्रदेश का विकास अवरुद्ध हुआ है।
कहा कि राज्य की जनता, बुद्धिजीवी वर्ग, प्रतिष्ठ्त लोग आदि दिल्ली वाली राजनीतिक पार्टियों के चरित्र को भलीभांति समझ चुके हैं। जनता  अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली है। राज्य के सवालों को हल सिर्फ उक्रांद ही कर सकता है। कहा कि आने वाले दिनों में और भी कई प्रतिष्ठ्ति लोग दल से जुड़ेंगे। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नई केंद्रीय कार्यकारिणी का विधिवत गठन होने तक केंद्रीय कार्यालय की सुचारू व्यवस्था की जिम्मेदारी किशन मेहता को सौंपी गई है। इस अवसर पर सुनील ध्यानी, बहादुर सिंह रावत, विजय बौड़ाई, अनिल डोभाल आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *