मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य में 4 एवं 05 मई को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं ऊधम सिंह नगर जनपदों में  गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तीव्र से अति तीव्र वर्षा व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की  है।इसके साथ ही  05 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में ओलावृष्टि, तेज वर्षा एवं तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि जनपदों को उच्च सतर्कता बनाए रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों को नियंत्रित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित विभागों के ओIइसके अतिरिक्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने मोबाइल/संचार माध्यम सक्रिय रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित समन्वय स्थापित करें। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *