गरीब व असहायों की उन्नति ‘एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था’ का धेय
जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के पांचवे स्थापना दिवस पर बेरीपड़ाव बरेली रोड स्थित अष्टभुजा महालक्ष्मी मन्दिर देश की प्रगति, उन्नति के लिए हवन किया और मंदिर परिसर में पौधारोपण कर और प्रसाद वितरण कर संस्था का पांचवा स्थापना दिवस मनाया। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से संस्था के पांचवे स्थापना दिवस पर संस्था पदाधिकारियों ने बरेली रोड स्थित बेरीपड़ाव अष्टभुजा महालक्ष्मी मन्दिर में देश की प्रगति उन्नति के लिए पूजा अर्चना एवं हवन कर पौधारोपण कर प्रसाद वितरण किया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था संरक्षक रूपेन्द्र नागर उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू कोषाध्यक्ष बलराम हालदार ने कहा कि जब से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है उस दिन से ही संस्था समाजहित देशहित के लिए कार्य कर रही है। संस्था गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में सहयोग करने के साथ ही गरीब परिवारों को राशन, बच्चों को कपड़े, कम्बल, घरेलू वस्तुएं व सर्व शिक्षा अभियान के तहत पठन सामग्री में सहयोग करती है। कहा कि संस्था सफाई अभियान, गौ सेवा अभियान, निशुल्क योग शिविर, पौधरोपण, रक्तदान सहित गरीब व असहाय के इलाज में सहयोग करती है। उन्होंने कहा कि संस्था हमेशा जनता के बीच जाकर उन्हें नशा मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त अभियान चलाकर उन्हें जागरूक करने का प्रयास करती है।

इस दौरान अष्टभुजा महालक्ष्मी मन्दिर महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वर यति महाराज, संस्था संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, संरक्षक रूपेन्द्र नागर, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, मार्गदर्शक विपिन चन्द्र पाण्डेय, महेश साहू, चम्पा, बसंत जोशी, सागर चन्द्र, हेमन्त कुमार साहू, अलका जीना, संयोजक उमेश बिनवाल, एम सी पाण्डेय, विनीत अग्रवाल, खेमराज साहू, एक्टर साहिल राज, रितिक साहू, दीपक कुमार प्रजापति , गोविन्द मिस्त्री, मनीष साहू ,उमेश मौर्य, पूनम सरकार, रेखा साहू ,विभूति जीना, पार्वती मिस्त्री, वंदना साहू, मीना देवी, संदीप यादव, मुकेश कुमार, रोहित देव, मनोज, गौतम, पंकज कश्यप, पूरन चन्द्र, बली सेन, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।
