उफनाती अलकनन्दा में गिरी कार
जनमंच टुडे/ रुद्रप्रयाग।
गुरुवार सुबह कर बैक होते समय अनियंत्रित होकर उफनाती अलकनन्दा में जा गिरी। अलकनन्दा के वेग में कार कुछ दूर तक बहकर चली गई। हादसे के बाद लोगों ने कार सवार को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन अलकनन्दा का भाव तेज़ होने के बावजूद स्थानीय गोताखोरों और पुलिस दल ने चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह सात बजे के आसपास अगस्तमुनि के गंगानगर बसुकेदार पुल के समीप गंगताल निवासी अध्यापक किशोरीलाल अपनी अल्टो कार यूके 13A / 3802 कार बैक कर रहे थे इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित को गई और उफनाती मंदाकिनी में गिर गई । कार अलकनन्दा में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया आवर मामले की सूचना पुलिस को दी। बहाव तेज है होने के कारण कार अलकनन्दा में बहते हुए घटना स्थल से दूर चली गई। लोगों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें तत्काल उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन जल स्तर अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो पाए। जल स्तर बढ़ने से पुलिस और गोताखोर उन्हें बचाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। कड़ी मशख़्त के बाद कार से उन्हें निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
