8वीं पास के लिए रेलवे ने खोला नौकरी का पिटारा

जनमंच टुडे।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रेलवे नौकरी का पिटारा लेकर आया है। आप भी आवेदन करके अपनी किस्मत आजमा सकते हैं, अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपकी तलाश जल्द पूरी होने वाली। आपके सपनों को पंख लगाकर रेलवे आपको आपकी मंजिल तक पहुँचाएगा, तो देर किस बात की आप भी  www.rrcpryj.org या फिर www.ncr.indianrailways.gov.in पर जल्द से जल्द आवेदन करके अपने सपनों को साकार करे। उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway NCR) ने अपरेंटिस के 1664 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन दो अगस्त से शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि एक सितंबर रखी गई है। आवेदकों को 50 फीसद अंकों के साथ 10वीं  और 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। ट्रेड वेल्‍डर, वायरमैन और कार्पेंटर के लिए शैक्षणिक योग्‍यता 8वीं उत्तीर्ण रखा गया है और NCVT/SCVT से नेशनल ट्रेड सर्ट‍िफिकेट/ ITI सर्ट‍िफिकेट प्राप्‍त होना चाहिए। भर्ती  के लिए उम्मीदवारों की उम्र 15 से 24 होनी चाहिए। आवेदन करने के लिये आवेदक को 100 रुपये का आवेदन शुल्‍क देना होगा। SC/ST/PWD/महिला उम्‍मीदवारों के लिये कोई आवेदन शुल्‍क नहीं  लिया जाएगा। आवेदक इस सम्बंध में अधिक जानकारी हाशिल करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway NCR) की आधिकारिक वेबसाइट www.rrcpryj.org या फिर www.ncr.indianrailways.gov.in पर लिंक कर जानकारी ले सकते हैं। 

1 thought on “8वीं पास के लिए रेलवे ने खोला नौकरी का पिटारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *