बेलगाम ट्रक ने ली दो भाइयों की जान
जनमंच टुडे/देहरादून।
प्रेमनगर इलाके में देर रात दुकान से घर लौट रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दोनों भाई मूल रूप से पंजाब के लुधियाना शहर के रहने वाले थे और प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान चलाते थे। जानकारी के अनुसार विगत देर रात को अंबीवाला टी स्टेट देहात क्षेत्र में को बेलगाम ट्रक UK07ca/ 5005 ने बाइकसवार दो लोगों को टक्कर मार दिया। इसके बाद ट्रक चालक वाहन समेत पलवल की तरफ फरार हो गया है। सूचना पर चीता पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों को 108 से प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक सगे भाई थे उनकी प्रेमनगर में ऑप्टिकल की दुकान थी। दोनो रात्रि दुकान बंद कर मोटर साईकिल से नया गांव पटेलनगर अपने घर लौट रहे थे । इसी दौरान पीछे से आ रहे बेलगाम तेज़ रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रीतम सिंह (47), करतार सिंह (30) पुत्र अमर सिंह, जमालपुर कालोनी लुधियाना पंजाब, हाल पता नया गांव पेलियो निकट पुलिस चौकी नया गांव थाना पटेल नगर देहरादून की मौत हो गई। जिसमें दोनों की मौत हो गई। पुलिस ट्रक व चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
