15 सितम्बर तक जमा होंगे 10वीं व 12वीं के परीक्षा फार्म
जनमंच टुडे/ देहरादून।
2022 की 10वीं और 12वीं की परीक्षा फार्म व फीस जमा करने की तिथि बदली गई है। हाईस्कूल व 12वीं के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के फार्म जमा करने की तिथि 15 सितंबर कर दी गई है, जबकि सीईओ कार्यालय में इसे 30 सितंबर तक जमा कराना होगा। शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि कोरोना के चलते 2021 का बोर्ड रिजल्ट दो माह देरी से घोषित हुआ है। इसके चलते 2022 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए शुल्क व आवेदन जमा करने की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई है। विलंब शुल्क के साथ फार्म 25 सितंबर तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 27 सितंबर तक फार्म जमा कराए जा सकते हैं। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी इसे बोर्ड कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा कराएंगे।
