महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बने तिवारी

जनमंच टुडे/देहरादून।

शासन ने आज कई पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस फेर बदल में बंशीधर तिवारी को सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। तिवारी को महानिदेशक विद्यालय शिक्षा बनाया गया है। इसके साथ ही दीप्ति सिंह को अपर सचिव विद्यालय शिक्षा बनाया गया है। विनोद कुमार को  देहरादून का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।वही उदयराज को अपर सचिव गन्ना बनाया गया है। इसके साथ ही हरीश चंद्र कांडपाल को जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर का उपाध्यक्ष बनाया गया है। जय भारत सिंह को  ऊधम सिंह नगर का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया है। बृजेश कुमार तिवारी को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार बनाया गया है। दयानंद सरस्वती को हरिद्वार नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया। राकेश चंद्र तिवारी को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। वही कौस्तुभ मिश्र को डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *