समाज एवं देशहित में कार्य करने का लिया संकल्प

जनमंच टुडे/ हल्द्वानी।

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू एवं सदस्य गोविन्द मिस्त्री के नेतृत्व में संस्था पदाधिकारियों ने केक काटकर मिष्ठान वितरण कर 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाकर समाजहित एवं देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू सदस्य नन्दकिशोर आर्या ने संयुक्त रूप से कहा की देशवासियों के फर्ज है की स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर में हम सभी मिलकर यह संकल्प लें की हम सभी भारतीय एकता के एक मंत्र सूत्र में बंधकर कर देश की प्रगति, उन्नति के लिए हमेशा समाजहित एवं देशहित में कार्य करते रहेंगे, जिस दिन हम सब भारतीय ऐसा करने में सक्षम हो गये। उस दिन दुनिया की कोई भी ताकत हमारे  देश को विश्वगुरु बनने से नहीं रोक सकता। इसलिए हम सभी देशवासियों का यह कर्तव्य है की हम अपने देश को विश्वगुरु बनाने के लिए हमेशा भक्ति भाव के साथ रात दिन समाजहित एवं देशहित में कार्य करें और इसी उद्देश्य के साथ हम अपने युवाओं और बच्चों को देश के प्रति सब कुछ कर गुजर जाने की मन में जिज्ञासा के लिए सच्ची निष्ठा आस्था दृढ़ संकल्प रखने के लिए जागरूक करें। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस मनाने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, रितिक साहू नन्दकिशोर आर्या गोविन्द मिस्त्री संदीप यादव मनीष साहू, पूनम सरकार, प्रियांशु आर्या, सुशील राय, निखिल साहू, प्रभाकर आर्या, दीपक प्रजापति, सूरज मिस्त्री, मुकेश कुमार, कन्हैया लाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *