वन विभाग में बम्पर भर्ती शुरू, जल्द करे आवेदन
जनमंच टुडे/देहरादून।
सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिये वन विभाग सुनहरा अवसर लेकर आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती के लिये नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और 24 अगस्त से आवेदन शुरू होगी। इच्छुक आवेदक www.sssc.uk.gov.in जाकर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरकर आप भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। या फिर पर अभ्यर्थी सहायता के लिए टॉल फ्री नं-9520991172 या व्हाट्सएप्प नं-9520991174 या आयोग की E.Mail-chayanayog@gmail.com से भी सम्पर्क कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर रखी गई है, जबकि नौ अक्टूबर फीस जमा की जा सकती है। आवेदन पत्र को भरने के पूर्व अभ्यर्थियों को अपना ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) भरना अनिवार्य है। इसके उपरांत ही अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र भर सकेगें। उत्तराखण्ड के प्रमुख धरोहरों में से एक जंगल और जंगली जीवों को बचाने और उनकी सुरक्षा को लेकर मुस्तैदी से कार्य करने में जुटी हुई है इसी क्रम में उत्तराखंड फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2021 के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(uksssc) ने कुल 894 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में जनरल आवेदकों के लिये 473 पद रखे गए हैं, जबकि एससी 164, एसटी 37 पद,ओबीसी 126, ईडब्ल्यूएस 94 पद पर भर्ती होगी। आवेदक को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए भी किसी मान्यता बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है और आवेदक की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।


भर्ती प्रकिया में आवेदक को कोरोना के चलते एक वर्ष की छूट मिलेगी। यानी 29 वर्ष होनी चाहिए। शारीरिक दक्षता पुरुष उम्मीदवार के लिए ऊंचाई 163 सेंटीमीटर, महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। एससी, एसटी, गढ़वाली, कुमाऊंनी और कई जातियों के लिए पुरुष उम्मीदवारों की ऊंचाई 152 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 145 सेंटीमीटर होनी चाहिए। पुरुषों के लिए सीने का फुलाव पांच सेंटीमीटर होना जरूरी है।इसके साथ ही पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किमी और महिला अभ्यर्थियों को 14 किमी की पैदल चाल / दौड़ तय करना जरूरी होगा। जनरल, ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क 300 निर्धारित की गई है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है।
