पर्वतीय क्षेत्र को जोड़ने वाला रानीपोखरी का पुल ध्वस्त, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

जनमंच टुडे/ देहरादून।

बारिश के चलते आज सुबह करीब साढ़े दस बजे रानीपोखरी के पास  बना पुल टूट गया। पल टूटने से गढ़वाल को जाने सभी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से ब्रेक लग गया है। अब ऋषिकेश  और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को देहरादून आने के लिए नेपाली फार्म का रास्ता तय करना पड़ेगा। कुछ समय पूर्व ही इस पुल का पुनर्निर्माण किया गया था। पुल के आस पास भारी मात्रा में खनन को पुल के ध्वस्त होने का कारण माना जा रहा है। पुल के आस, पास भारी मात्रा में खनन किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुल  टूटने के कारणों के जांच के आदेश दे दिए हैं।

आज सुबह करीब साढ़े दस बजे रानीपोखरी के पास 1964 में बना पर्वतीय क्षेत्र के साथ ही ऋषिकेश को देहरादून को जोड़ने वाला पल का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर जमीदोंज हो गया। जिस समय पल टूटा उस समय वपुल के ऊपर से कई वाहन गुज़र रहे थे। पुल टूटते ही यह कुछ वाहन मलबे के साथ नदी में जा गिरे,। हादसे में वाहन सवार लोग चोटिल हो गए। पुल के ढहने से दो छोटे मालवाहक वाहन और एक कार व कुछ दो पहिया वाहन नदी में जा गिरे। पुल ढहने से आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। पुल के दो पैनल टूटे  गए है। पुल ध्वस्त होने की सूचना पर जिलाधिकारी देहरादून मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।  कुछ समय पहले ही पुल की मरम्मत कराई गई थी।

नदी में अतिक्रमण के साथ ही भारी मात्रा में खनन होता रहा। समय, समय पर कई लोगो ने  पल के आसपास व पुल के नीचे भारी मात्रा में खनन  शिकायतें की जाती रही। माना जा रहा है कि खनन के कारण ही पुल जमीदोंज हुआ है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुल ध्वस्त होने के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से ऋषिकेश रोड पर बने रानीपोखरी पुल टूटने के मामले को लेकर जांच के निर्देश दिए है। सीएम धामी ने कहा कि  हादसे की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस हादसे की तह तक जाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए है। सीएम धामी ने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed