बधाणी के जनसेवा को भुलाया नहीं जा सकता

जनमंच टुडे/ ऊखीमठ।

नायब तहसीलदार से जनपद पौड़ी के बीरोखाल तहसील में तहसीलदार के पद पर पदोन्नति हुए जयवीर राम बधाणी को प्रधान संगठन, तहसील प्रशासन, केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज, नगर पंचायत व व्यापार संघ ने उन्हें बधाई के साथ भावभीनी विदाई दी। आयोजित विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जयवीर राम बधाणी ने लम्बे समय तक विभिन्न पदों पर रहकर जनता की जो सेवा की है उसे  भुलाया नहीं जा सकता है।

वक्ताओं ने कहा कि  बधाणी ने केदारनाथ, मदमहेश्वर तथा तुंगनाथ धामों की यात्रा संचालन में हमेशा अहम योगदान रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण लगे लॉकडाउन में उन्होंने जिस जिम्मेदारी से कार्य किया है वह उनकी समर्पण की भावना को दर्शाता है । वक्ताओं ने कहा कि जयवीर राम बधाणी ने प्रभारी तहसीलदार के पद के साथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के पद पर रहकर नगर पंचायत के चहुंमुखी विकास में अहम योगदान दिया है। वक्ताओं ने कहा कि जयवीर राम बधाणी द्वारा लम्बे समय तक ऊखीमठ तहसील में जो सेवा दी है उसे जनप्रतिनिधियों को भी कार्य करने का अनुभव प्राप्त हुआ है। इस मौके पर प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा , कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत, प्रधान संगठन संरक्षक सन्दीप पुष्वाण,

मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन सेमवाल, कुन्ती नेगी, राजकुमार तिवारी, प्रमोद नेगी, नवदीप नेगी, अंजना रावत, दिनेश चन्द्र सेमवाल, प्रेम सिंह नेगी, चन्द्र मोहन उखियाल, विजयपाल नेगी, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र वर्मा, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, सतीश भटट्, शान्ता रावत, सुदर्शन राणा, अरविन्द राणा सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, सभासद, व्यापारी, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

  • वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण सिंह नेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed