किरायदारों का इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

जनमंच टुडे/ सतपुली।

थाना सतपुली आमजन की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नही बरतना चाहती है, हर नागरिक सुरक्षित रहे इसके मद्देनज़र सतपुली पुलिस घर-घर जाकर हर व्यक्ति का बायोडाटा खंगालने में जुट गई है और इसके लिये पुलिस नगर के हर घर और दुकानों में जाकर उनका  इतिहास जुटा रही है। एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र में बाहरी राज्यों और  जनपदों के मजदूर ,फड़ रेहड़ी चलाने वालों के साथ ही किरायेदार के सत्यापन करने का निर्देश दिए हैं। इसके तहत रविवार थाना सतपुली में पुलिस कर्मियों ने सतपुली नगर के विकास मोहल्ला और देहरादून रोड में घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया । पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी राज्यों और जनपदों के व्यक्तियों और मज़दूरों का सत्यापन किया करने के साथ ही मकान मालिकों को सत्यापन फार्म  दिए गए। थानाध्यक्ष सन्तोष पैथवाल ने बताया की सुरक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड पुलिस एक्ट में मकान मालिक को अपने घरेलू नौकर ओर किरायेदार का सत्यापन करना अनिवार्य है।

 उन्होंने बताया की मकान मालिक और ठेकेदारों को अपने किरायेदार और मज़दूरों के सत्यापन फार्म को भरकर थाने में जमा करना होगा, जिससे पुलिस के पास उनका विवरण उपलब्ध हो सके, और उनका वेरिफिकेशन उनके गृह क्षेत्र से किया जा सके।  उन्होंने कहा कि यदि कोई मकान मालिक और ठेकेदार अपने किरायदारों, मजदूरों का सत्यापन नहीं कराता है तो उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अभियान में  कांस्टेबल कुलदीप, तेज सिंह ,अरुण, गजेंद्र और देशराज शामिल रहे। पुलिस ने कहा की सुरक्षा के दृष्टिगत अभियान आगे भी जारी रहेगा।

  • सतपुली से पुष्पेन्द्र राणा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed