धीरेन्द्र प्रताप ने पिथौरागढ़ की घटना पर दुख जताया

जनमंच टुडे/ देहरादून।

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने पिथौरागढ़ के जुम्मा गांव की घटना पर शोक व्यक्त किया है। प्रताप ने पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला क्षेत्र के जुम्मा गांव में  भूस्खलन की हृदय विदारक घटना  पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और इस दुखद हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की । धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री से आपदा के इस भीषण दौर में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को तत्काल सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में एक त्वरित सहायता बल गठित करने का भी सुझाव दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed