राज्य में कोरोना कर्फ्यू सात सितंबर तक बढ़ा
जनमंच टुडे/देहरादून।
राज्य में कोरोना कर्फ्यू सरकार ने सात सितंबर सुबह छह बजे तक के लिए बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव एसएस संधु ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। सभी जिलाधिकारियों को कोविड कर्फ्यू का पालन कराने के निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी अपनी तरफ से कोविड के प्रभाव को देखते हुए निर्णय ले सकते हैं। विवाह समारोह में 50 व्यक्ति शामिल हो सकते हैं। समारोह में शामिल सभी लोगों को आरटीपीसीआर की रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगी। शासन द्वारा जारी एसओपी में किसी भी दिशानिर्देशों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।
