कोटद्वार में मिला डेल्टा प्लस एवाई-12 वैरिएंट का मरीज़
जनमंच टुडे/ देहरादून।
राज्य में कोरोना के साथ ही अब डेल्टा प्लस AY-12 वैरिएंट ने भी दस्तक दे दी है। पौड़ी जिले के प्रवेश द्वार कोटद्वार में कोरोना के डेल्टा प्लस एवाई-12 वैरिएंट का मामला प्रकाश में आया है, मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज को होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। विभाग की टीम मरीज के संपर्क में आए परिजनों, परिचितों के साथ ही अन्य लोगों को ट्रेस कर रही है। पौड़ी जिले के प्रवेश द्वार कोटद्वार में कोरोना के डेल्टा प्लस एवाई-12 वैरिएंट का मरीज मिलने से लोगों के साथी स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई है। पर्वतीय जिलों का मुख्य केंद्र बिंदु होने के कारण यहां पर्वतीय लोगों की आवाजाही लगातार होती रहती हैं। ऐसे में जिले के प्रवेश मार्गों पर जिले में प्रवेश करने वाले लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। पौड़ी में बीते दिन कोरोना के कुल 18 नए मामले सामने आए हैं। इनमें कल्जीखाल ब्लॉक के बांजखाल-हंसुड़ी व गुरेथखाल के 13 संक्रमित शामिल हैं।
