भाजपा ने ऋषिकेश की मेयर समेत दो और को थमाया नोटिस

जनमंच टुडे/देहरादून।

अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा ने ऋषिकेश की मेयर  अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष  दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है। भाजपा  प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चौहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री  कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *