जनविरोधी है मोदी सरकार की नीतियां

जनमंच टुडे/ देहरादून।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता प्रो. गौरव वल्लभ एवं प्रदेश अध्यक्ष  गणेश गोदियाल ने प्रदेश कांग्रेस सभागार में  संयुक्त पत्रकार वार्ता  की। इस दौरान उन्होंने मोदी की नीतियों को जनविरोधी बताया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि मोदी सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश मे महंगाई आसमान पर पहुंच चुकी है, जिस कारण जनता परेशान है,लेकिन मोदी सरकार महंगाई पर लगाम नहीं लगा पा रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां जनविरोधी, बेरोजगार विरोधी  है। उन्होंने हर मोर्चे पर मोदी सरकार को विफल सरकार बताया है। उन्होंने कहा कि देश के करदाताओं की मेहनत की कमाई से खड़ी की गई सम्पत्तियों को वह अपने ‘मित्रगणों’ को सौंप रहे हैं और इसके लिए कर्ज भी सरकारी बैंकों से लिया जाएगा। वह स देश की जनता को लूटने का कुचक्र कर रहे हैं।   उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और देश के नागरिक मोदी सरकार के इस दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ‘‘हम किसी भी हालत में देश की सम्पतियों को निजी हाथों में बिकने नहीं देंगे। पत्रकार वार्ता में केदारनाथ विस क्षेत्र के विधायक मनोज रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता डाॅ प्रतिमा प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल सिंह, सूरत सिंह नेगी, गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, दीप बोहरा भी उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *