राज्यआंदोलन के महानायक थे वर्मा : धीरेंद्र

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य निर्माण आंदोलनकारी और उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने जाने-माने राज्य निर्माण आंदोलनकारी रंजीत सिंह वर्मा को राज्य निर्माण आंदोलन का महानायक बताया।  प्रताप ने यह बात देहरादून के कचहरी स्थित शहीद स्मारक पर स्वर्गीय वर्मा और खटीमा कांड के शहीदों की याद में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए कही।

बैठक को कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इस दौरान खटीमा कांड और रंजीत सिंह वर्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला और धीरेंद्र प्रताप ने अनेक राज्य आंदोलनकारी नेताओं को को मोमेंटो और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।  वक्ताओं ने खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य अधिकारियों के हित में किए गए घोषणाओं का  स्वागत किया। वहीं खटीमा मसूरी श्रीयंत्र टापू और मुजफ्फरनगर कांड के दोषियों को अब तक सजाना मिलाए जाने के विरोध में 2 सितंबर को घोषित” धिक्कार दिवस” के कार्यक्रम को जारी रखने का सर्वसम्मति फैसला लिया गया । धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी और श्रीयंत्र टापू में हमारी अस्मिता पर डाका पड़ा था, और जब तक हमारा खून बहाने वाले और हमारी मां, बहनों के साथ अमानुषिक व्यवहार करने वालों को सजा नहीं मिल जाती, तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

इस मौके पर  मनीष कुमार नवीन जोशी, पीके अग्रवाल, नरेंद्र नौटियाल, सुलोचना भट्ट, सुमित्रा देवी, सावित्री नेगी समेत अनेक लोगों मौजूद थे।  राजा ललकारी मोहन खत्री और रंजीत सिंह वर्मा के परिजनों के सहयोग से आंदोलनकारी मंच ने इस मौके पर रक्तदान कैंप भी लगाया जिसमें अनेक लोगों ने शहीदों की याद में रक्तदान किया।सभा का संचालन प्रदीप कुकरेती रामलाल खंडूरी और वीके लिंगवाल ने किया। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *