मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, सतपुली की समस्याएं जल्द होगी दूर
जनमंच टुडे/सतपुली।
राज्यआन्दोलनकारी पुष्पेन्द्र राणा ने गिनाईं मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री को सतपुली नगर की समस्याएं।
सतपुली नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पेन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत से मुलाकात की और मांग पत्र सौंपा। राणा को उन्होंने जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। सतपुली की विभिन्न समस्याओं को दूर करने लिए वरिष्ठ समाजसेवी और सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पीएलबी सतपुली पुष्पेन्द्र राणा ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात कीआवर मांग पत्र सौंपा और सतपुली नगर में व्यप्त समस्याओं दूर करने का आग्रह किया। राणा ने कहा कि सतपुली नगर महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जिससे सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं, नगर में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि जनता को छोटी, छोटी बीमारियों के इलाज के लिए मैदानी जनपदों की दौड़ लगानी पड़ती है, जो कि गरीब लोगों के लिए बहुत ही कठिन है। उन्होंने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स रे मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही टेक्नीशियन की तैनाती की मांग की। वहीं अस्पताल को संयुक्त चिकित्सालय का दर्जा देने की मांग स्वास्थ्य मंत्री से की | राणा ने सतपुली में फायर स्टेशन, पुस्तकालय, बारात घर, डिग्री कालेज के निर्माण कार्य के साथ ही सतपुली झील का निर्माण जल्द कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा | सतपुली क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता के सतपुली नगर के बेहतरीन कार्य की सराहना करते हुए भाजपा नेता जगदंबा डंगवाल ने कहा पुष्पेंद्र राणा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जूट रहते हैं। राज्यआन्दोलनकारी पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि डॉक्टर धन सिंह रावत ने आश्वासन दिया है कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। मनीष खुगशाल, सामाजिक कार्यकर्ता डबल सिंह मियां, मीनू डंगवाल, रामकिशोर, सोनू सहित स्थानीय निवासीयों ने पुष्पेन्द्र राणा की नगर के विकास के बेहतरी के लिए किए जा रहे कार्यों पर खुशी जताई है |
