बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
जनमंच टुडे/ देहरादून।
बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। ईएसएस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि बेलगाम होती महंगाई से जनता बेहद परेशान हैं और डबल इंजन की सरकार महंगाई रोकने के बजाए बढ़ावा दे रही है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में लगातार की जा रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र रायपुर में भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। विरोध प्रदर्षन किया। इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई व वैश्विक महामारी के दंश से जनता की कमर तोड़ने दी है। इसके बावजूद सरकार जनता की सुध लेने के बजाए महंगाई को बढ़ावा दे रही है।आज महंगाई इतनी बढ़ चुकी है कि जनता को दो जून की रोटी के लिए मशख़्त करनी पड़ रही है। शर्मा ने कहा कि भाजपा ने चुनावी समर में महंगाई पर लगाम लगा कर जनता को राहत देने का वादा किया था, लेकिन भाजपा ने महंगाई को रोकने के बजाए उसे बढा दिया। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा सरकार की इस लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी और महंगाई के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा ने वादा किया था की अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी, पेट्रोल 35 रुपये मिलेगा, लेकिन पेट्रोल आज 100 के करीब पहुँच गया है। घरेलू गैस सिलेंडर आज 900 पार हो गई है और सब्सिडी भी बंद कर दी गयी है। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार आशीर्वाद यात्रा की आड़ में अपनी विफलता छुपाने के प्रयास कर रही है, लेकिन अब जनता भाजपा की कथनी और करनी को भलीभांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर बूथ लेबल से मजबूत कर पूरी मेहनत से 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आहवान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर, घर जाकर भाजपा की कथनी और करनी में अंतर समझाए और कांग्रेस की नीतियों से उन्हें अवगत कराएं। उत्तराखंड प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव गीताराम जायसवाल ने कहा कि रसोई गैस सिलेडर के दाम में लगातार वृद्धि होने से घरों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोल व रसोई गैस के दाम रोज बढ़ रहे हैं । दाल, सब्जियों की कीमतें बढ़ने से यह आम आदमी की थाली से बाहर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर कोरोना महामारी के चलते बेरोजगार हो चुकी जनता पहले से मंहगाई की मार झेल जनता पर और महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी को बढती महंगाई से राहत देने के बजाए बिजली, पानी के बिलों में बढ़ोतरी कर दी, जो कि जनता के अन्यया है। जनता आने वाले विस् चुनाव में इसका जवाब भाजपा को देगी। इस दौरान इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार, प्रभुलाल बहुगुणा, डॉ आरपी रतूड़ी, शांति रावत,संजय गौतम मंजुला तोमर, प्रवीन त्यागी, आनंद त्यागी, तेजेन्द्र सिंह, सतेन्द्र पंवार, एसपी सिंह, गुलशेर मो, राहुल पंवार रौबिन, महेन्द्र रावत, मुकेश रेगमी, रिपु धवन, विजय कुमार गुप्ता, राकेश भट्ट, अनिल उनियाल, सूरत सिंह नेगी, सावित्रि थापा, पवन रेखा शर्मा, कन्नौजिया, मीना साहनी, इन्दू सिंह , मंजू चौहान, उदिमा टोलिया आदी उपस्थित थे।
