विवि में नियुक्तियों को लेकर हुए ‘खेल’ की न्यायिक जांच हो : धीरेंद्र प्रताप
जनमंच टुडे/देहरादून।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री से उत्तरांचल मुक्त विश्वविद्यालय में नियुक्तियों को लेकर हुई गड़बड़झाले की जांच करने के साथ ही मामले में शामिल मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों में नियुक्तियां हुई है जिसमे उच्च शिक्षा मंत्री का नाम प्रकाश में आ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल मुक्त विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों में जो गड़बड़झाला हुआ है उसकी न्यायिक जांच बहुत जरूरी है, जिससे सच्चाई का पता लग सके की कि नियुक्ति के इस खेल में कौन, कौन शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री का नाम पिछले कई दिनों से राज्य के विश्वविद्यालयों में हो रही नियुक्तियों में हुई भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सुर्खियों में है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में संलिप्त लोगों के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि पहले भी उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में डिप्टी डायरेक्टर सहित कई पदों पर गुपचुप तरीक़े से भर्ती का मुद्दा सामने आया था, जिसमें उच्चशिक्षा मंत्री के पीआरओ से लेकर उनके कई करीबियों को नौकरी पर रखा गया था। उसके बाद फिर से उच्चशिक्षा मंत्री नियुक्तियों को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं। अब फिर एक मुद्दा सामने आया है ,जिसमें असिस्टेंट प्रोफ़ेसर की भर्ती में गड़बड़ का मामला उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि ज़ीरो टॉलरेंस की बात करने वाली भाजपा की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। प्रताप ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कितना फ़र्क है , जनता अब पूरी तरह से जान चुकी है। धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री से जल्द से जल्द उच्च शिक्षा घोटाले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है, ताकि मामले की सच्चाई जनता के सामने आ सके। उन्होंने मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
