पति ने की पत्नी की हत्या
जनमंच टुडे/ रुद्रपुर।
जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर के रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर कालोनी में मामूली विवाद में पति ने आवेश में आकर पाठल से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्याके आरोपित पति को गिरफ्तार करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, संजय नगर वार्ड नंबर 11 का रहने वाला भोला उर्फ किंकर मंडल भवन निर्माण का काम करता है। सूत्रों के मुताबिक भोला की दो शादियां कर रखी थी। पांच साल पहले उसका पहला विवाह निर्मला(26) के साथ हुआ था, जिससे उसका 4 साल का पुत्र है। वहीं बबीता नाम की महिला से उसने दूसरी शादी की हुई थी। किया था । रविवार को भोला अपनी दूसरी बीवी के साथ घर पर था।इस बीच पहली पत्नी निर्मला भी संजय नगर स्थित उसके मकान पर पहुंच गई जहां किसी बात को लेकर निर्मला और भोला के बीच विवाद हुआ और आवेश में आकर भोला ने निर्मला के गर्दन पर पाठल से वार कर दिया।
