डीएवी में छात्रों में संग्राम, पुलिस ने फटकारी लाठियां
जनमंच टुडे/ देहरादून।
सोमवार को किसी बात को लेकरडीएवी पीजी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को दोनों गुटों के छात्रों को तितर वित्तर करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी। मामले को लेकर प्राचार्य ने कहा कि उनके पास मामले को लेकर किसी भी गुट ने शिकायत नहींकी है। सोमवार को डीएवी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कुछ बागी कार्यकर्ताओं में किसी बात को को लेकर तू, तू, मैं, मैं हो गई जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। मामला बढ़ता देख कॉलेज में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। छात्रों के बीच हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों गुटों के छात्रों को तितरबितर किया, और दोनों गुटों के छात्रों को कैंपस से खदेड़ दिया । विरोधी गुट से छात्र संघ अध्यक्ष निखिल शर्मा ने आरोप लगाए कि अखिल भारतीय छात्र संगठन के कुछ कार्यकर्ता पिछले तीन दिन से उनके समर्थकों को निशाना बना रहे हैं। एबीवीपी के प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि उनके संगठन का कोई भी कार्यकर्ता मारपीट में शामिल नहीं है।
