फरियादियों ने डीएम के सामने रखी समस्याएं

जनमंच टुडे/ पौड़ी।

जनपद के तहसील बारहस्यू पौड़ी में जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इसमे  कुल 52 शिकायतें दर्ज की गई। जिससे से अधिकांश शिकायतों  का मौके पर ही निस्तारण किया गया। साथ ही डीएम ने विभागीय अधिकारियों को  प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द  निस्तारित करने के निर्देश दिए।  डीएम ने कहा कि तहसील दिवस, बहुउद्देशीय शिविर, अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायत  की अधिकारी  शिकायत पंजिका बनाकर अपडेट करें और मासिक समीक्षा बैठक के दौरान कार्य प्रगति की जानकारी रिपोर्ट रखेंगे। उन्होने  कहा कि अधिकारी गांवों में जाकर ग्रामीणों की छोटी-मोटी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करें, ताकि लोगों में कार्यो के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनी रहे। उन्होंने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से बीडीसी बैठक एवं बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसका रोस्टर जारी कर दिया जायेगा।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने अधिकारियों को निदेशिक किया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये समय सीमा के भीतर सभी शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारित करेगे। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी मुकेश कुमार आर्य, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम सोहन लाल, उपजिलाधिकारी श्याम सिह राणा, पीडी संजीव कुमार रॉय, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, जिला यूनानी आयुर्वेद अधिकारी सुभाष चन्द्र, जिला पर्यटन विकास अधिकारी के एस नेगी, कोषा अधिकारी प्रवीण बड़ोनी, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस राणा, जिला मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, सिंचाई अधिकारी राजीव रंजन, जिला पूर्ति अधिकारी के एस कोहली, जिला शिक्षा के एस रावत, अ0अ0 लोनिवि अरूण पाण्डेय, सअ लोनिवि जी. एस. कौण्डल, बाल विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी डा नरेन्द्र कुमार, सहित अन्य अधिकारी एवं फरियादी उर्मिला देवी, जगमोहन डांगी, सतेश्वरी देवी, प्रमोद खण्डूड़ी, प्रदीप नेगी, विपिन सिह, नवल किशोर सहित अन्य उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *