असमर्थ लोगों को घर-घर जाकर लगेगी वैक्सीन
जनमंच टुडे/पौड़ी।
मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी प्रशांत कुमार आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनपद पौड़ी के समस्त विकास खण्डों के प्रधानों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक की। मुख्य विकास अधिकारी आर्य द्वारा सभी प्रधानों को उनकी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत कोविड-19 टीकाकरण करवाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति घर से कोविड टीकाकरण सेन्टर तक जाने में असमर्थ हैं, उनके लिये स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन ग्राम पंचायतों में कैम्प लगवाकर घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण किया जायेगा। जिन नागरिकों द्वारा कोविड का एक भी टीका नहीं लगाया गया है, उनका नाम, पता व मोबाइल नम्बर की सूची विकास खण्ड के प्रभारी चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराने हेतु समस्त प्रधानगणो से अनुरोध किया गया है, साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त प्रधानों को अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में झाड़ी कटान/आपदा से क्षतिग्रस्त पुस्ते, रास्ते आदि की मरम्मत के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में पौध रोपण करने के लिए अनुरोध किया गया।
कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास खण्ड पौड़ी से 28, खिर्सू 23, पाबौं 21, कोट 19, कल्जीखाल 27, थलीसैण 33, पोखड़ा 23, एकेश्वर 25, बीरोंखाल 28, नैनीडांडा 26, जयहरीखाल 31, द्वारीखाल 26, दुगड्डा 2, यमकेश्वर 27 तथा रिखणीखाल से 29 ग्राम प्रधान बैठक में जुडे़ रहे।
